चायल मे राष्ट्रीय स्वयं सेवी के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन्न
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 6 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल मे राष्ट्रीय स्वयं सेवी के सात दिवसीय शिविर का वीरवार को समापन्न हुआ
कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, महिला अधिकारी पूनम ठाकुर नें बताया कि स्वयं सेवी 33 छात्र छात्राओं द्वारा इन सात दिनों मे रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती थी, इस दौरान योगासन स्कूल परिसर, मिहानी स्थित बावड़ी, सिद्ध बाबा परिसर, काली टिब्बा परिसर,व मिहानी गांव के आस पास की सफाई की गई, इस सात दिवसीय आवासीय शिविर मे छात्र छात्राओं को अन्य विषयो के बारे मे भी बाहर से आये विशेषज्ञाओ नें काफ़ी महत्वपूर्ण जानकारिया प्रदान की गई!
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य ब्रह्म दत्त शर्मा, प्रभारी संजय कुमार, महिला अधिकारी पूनम ठाकुर सहित अन्य पुरष महिला अध्यापक व बिद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राए मौजूद रहे!
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान व प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज ठाकुर नें शिरकत की इस दौरान उन्होने कहा कि छात्रों को आपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनुशासन बना कर देश हित मे कार्य करना चाहिए!


