राजस्व मंत्री तथा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री मंडी प्रवास पर

राजस्व मंत्री तथा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री मंडी प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 09 नवंबर।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार आगामी 10 नवंबर, 2025 को वे मंडी में आयोजित मंडी, कुल्लू एवं बिलासपुर जिला के आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उपस्थित रहेंगे।
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी भी मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे आगामी 10 नवंबर, 2025 को मंडी में आयोजित किए जा रहे आपदा राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

error: