दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के छात्र छात्राओं ने एक दिवसीय पिकनिक पर की भरपूर मस्ती

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 12 नवंबर। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के छात्र छात्राओं ने चंडीगढ़ के नजदीक फन सिटी में एक दिवसीय पिकनिक में भरपूर मस्ती की ।

लगभग 57 लोगों का दल पिकनिक हेतु फन सिटी गया। विद्यार्थी अपने अध्यापकों के साथ पिकनिक हेतु निकले और सायं काल 07:30 पर सभी कंडाघाट पहुंचने पर अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए।

इस दौरान सभी ने फन सिटी में सभी राइड्स और वाटर पुल्स का खूब आनंद उठाया। दोपहर के स्वादिष्ट भोजन के साथ ही विद्यार्थियों को मिठाई आदि भी वितरित की गई। सभी ने इस पिकनिक पर खूब आनंद उठाया।




