HP SIDC के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

HP SIDC के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) के नव–नियुक्त उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मंगलवार को अपनी नियुक्ति प्राप्त करने के उपरांत कार्यभार संभाल लिया है।

इसके बाद उन्होंने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को निगम के आगामी औद्योगिक विकास कार्यक्रमों, निवेश बढ़ाने की योजनाओं और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और राज्य में औद्योगिक विकास को और गति देने, साथ ही अधिक रोजगार अवसर सृजित करने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अनुराग शर्मा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, गतिशील और पारदर्शी बनाएंगे।

error: