सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 26 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष तथा प्रतिपक्ष के सभी माननीय सदस्यों से शीतकालीन सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। इस बैठक में हि0 प्र0 सरकार के उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा की अपनी एक गरिमा है तथा इसका गौरवमयी इतिहास रहा है अत: इसके अनुरूप सभी माननीय सदस्य नियमों की परिधि में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं तथा उस पर सार्थक चर्चा करें ओर सरकार से उसका उत्तर पाएं। उन्होने सत्ता पक्ष से अनुरोध किया है कि वे माननीय सदस्यों को उनकी सूचनाओं का तथ्यों सहित शीघ्र जवाब दें। पठानियां ने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहेगा कि वे सभी को अपनी-अपनी बात रखने का मौका देंगे ताकि सदन का समय सार्थक तथा व्यवहारिक चर्चा में व्यतीत हो। पठानियां ने इस अवसर पर कल सदन में लाए जाने वाले विषयों पर जानकारी भी दी और यह आश्वस्त किया कि वे जनहित में उठाए जाने वाले विषयों पर सभी को चर्चा का मौका देने का प्रयास करेंगे।

error: