दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में महत्वपूर्ण जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में महत्वपूर्ण जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 3 दिसम्बर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में महत्वपूर्ण जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। ये सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में सम्पन्न हुए।


ड्रग प्रिवेंटिव एवं ड्रग एब्यूज़ अवेयरनेस सत्र के लिए
विद्यालय में एक विशेष जागरूकता टीम ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस सत्र मे विशेषज्ञ के रूप में पशु चिकित्सक डॉक्टर मानसी ने बच्चों से संवाद किया।

कक्षा IV–XII के लिए एनिमल प्रिवेंटिव अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को पशु-सुरक्षा, जिम्मेदार व्यवहार एवं संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर मानसी ने
कक्षा VIII–XII के लिए ड्रग एब्यूज़ अवेयरनेस सेशन भी लिया। जिसमें नशे के दुष्परिणाम, रोकथाम तथा सही जीवन-शैली अपनाने पर चर्चा की गई।

इस सत्र में प्रोफेसर प्रज्ञा गुप्ता विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं। करियर काउंसलिंग सत्र में कक्षा X–XII के विद्यार्थियों के लिए एक समर्पित करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ ने विभिन्न करियर विकल्पों, विषय चयन, भविष्य की संभावनाओं तथा लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने इन सफल आयोजनों के लिए सभी शिक्षकों और छात्रों के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

error: