अधिवक्ता दीक्षा भारती को क्रिमिनल लॉ में उत्कृष्ट योगदान हेतु बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड

अधिवक्ता दीक्षा भारती को क्रिमिनल लॉ में उत्कृष्ट योगदान हेतु बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (दिल्ली ) 19 दिसंबर। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में न्याय जगत की उभरती प्रतिभा अधिवक्ता दीक्षा भारती को क्रिमिनल लॉ (Criminal Law) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और PHD के दौरान किए गए नवाचारपूर्ण शोध के लिए “बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कल, 18 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा अधिवक्ता दीक्षा भारती का चयन विधि विज्ञान (Legal Science) में उनकी असाधारण उपलब्धियों, विशेषकर हिमाचल हाईकोर्ट में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया गया।

समारोह में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वान, साहित्यकार, न्यायविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दीक्षा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्रिमिनल लॉ के क्षेत्र में उनके शोध और हिमाचल हाईकोर्ट में उनके पेशेवर समर्पण ने न केवल कानूनी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं, अपितु समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक मिसाल पेश की है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अधिवक्ता दीक्षा भारती ने भारतीय दलित साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि:

“बाबा साहेब के नाम पर मिला यह पुरस्कार मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह मुझे विधि सेवा और शोध के क्षेत्र में और अधिक समर्पण व ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।”
यह सम्मान समारोह न्याय, सामाजिक सरोकार और अकादमिक उत्कृष्टता के संगम का एक सशक्त उदाहरण रहा।

error: