हेल्पेज इंडिया की ओर से दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में लगा एक दिवसीय मुफ़्त चिकित्सा जांच शिविर


डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट) 20 दिसंबर। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में हेल्पेज इंडिया की ओर से सेंट्रल हेल्थ कैंप में मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। हेल्पेज इंडिया की ओर से आए वरिष्ठ डॉक्टर बीरबल विज , फिजियोथैरेपिस्ट स्वाति शर्मा और उनके सहयोगी दल लैब टेक्नीशियन रीना ठाकुर, फार्मासिस्ट प्रियंका शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज राज वर्मा ने इस शिविर में विद्यार्थियों का संपूर्ण मेडिकल चेकअप कियाऔर उन्हें उनकी समस्याओं को देखते हुए दवाइयां भी उपलब्ध करवाई ।

इस एक दिवसीय जांच शिविर में बच्चों के ब्लड ग्रुप, हाइट, वेट, आंख, कान, त्वचा संबंधी समस्या , पूर्व में हुए टाइफाइड, जॉन्डिस, जेनेटिक समस्याओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, शुगर आदि सभी के बारे में जांच की गई।
बच्चों के साथ – साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों की भी इस शिविर में जांच की गई।
इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती सुमन सूद और विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रमा शर्मा भी उपस्थित रहीं और इस शिविर में आए वरिष्ठ डॉक्टर श्री बीरबल विज ,उनके सहयोगियों और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज राज वर्मा का इस नेक कार्य हेतु धन्यवाद दिया।


