जिला में एफसीए मामलों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )23 दिसम्बर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के एफसीए मामलों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लंबित एफसीए मामलों की समीक्षा की गई तथा इस बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किये गए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित एफसीए मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश जारी किये ताकि लंबित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से विभिन्न स्तरों पर लंबित एफसीए मामलों की नियमित एवं समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि अनावश्यक बिलंब से बचा जा सके और शीघ्र आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की जा सकें।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, जलशक्ति, शिक्षा, राजस्व, बिजली बोर्ड, सूचना एवं जन संपर्क, पुलिस सहित अन्य विभागों में एफसीए के मामले विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं जिन्हे जल्द हल करने की आवश्यकता है ताकि विकास योजनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक का संचालन वन मंडलाधिकारी बिलासपुर राजीव कुमार ने किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


