विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल की बकाया राशि एक माह के भीतर जमा करें: टाशी नेगी

विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल की बकाया राशि एक माह के भीतर जमा करें: टाशी नेगी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 03 जनवरी ।

वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने आज यहां बताया कि विद्युत उप-मण्डल रिकांग पिओ के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि सभी विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली का बिल की बकाया राशि एक माह के भीतर जमा कर दे अन्यथा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

टाशी छोडुप नेगी ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी के लिए अपना आधार कार्ड विभाग के कार्यालय में जाकर दर्ज करवाएं ताकि बिल की सूचना तथा अन्य अपडेट संदेश के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिल सके।

उन्होनें कहा कि उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विभाग के वेबसाइट/ऐप पर उपभोक्ता नंबर को लोगिन, विभाग के बिल संग्रह केंन्द्र, लोक मित्र केंन्द्र तथा यू0पी0आई0/नेट बैंकिंग या क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिनके भी घर पर स्मार्ट मीटर नहीं लगें है, वे इसकी जानकारी विभाग कार्यालय को तुरंत सूचित करे ताकि उनका विद्युत मीटर बदला जा सके व जिन उपभोक्ताओं को बिजली का बिल दो-तीन महीनों से प्राप्त नहीं हो रहे है, वे तुरंत विद्युत कार्यालय को सूचित करें ।

error: