मुख्यमंत्री ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ अभियान के तहत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ अभियान के तहत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )05 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पीटरहॉफ, शिमला में ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ अभियान के तहत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, 15 एकीकृत नागरिक सेवा केंद्रों, 9 नई ऑनलाइन सेवाओं, मुख्यमंत्री शहरी डिजिटल पहचान योजना सहित कई महत्वपूर्ण पहलों का आग़ाज़ किया गया।


इस मौके पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शहरी विकास विभाग द्वारा चार संस्थाओं एवं उपक्रमों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाते हुए नागरिक सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक, जीआईएस आधारित मैपिंग, शहरी आजीविका गारंटी योजना और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से शहरी विकास को नई दिशा दी जा रही है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

error: