सड़क दुर्घट’नाओं पर लगाम कसने को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क दुर्घट’नाओं पर लगाम कसने को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 6 जनवरी । उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, डीएसपी राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता लो. नि. वि. कुल्लू बीएस नेगी सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई के अधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चरणबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य करने तथा ऐसे स्थलों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आवश्यक साइन बोर्ड, चेतावनी संकेत, ट्रैफिक लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे तथा स्पीड कंट्रोल उपाय लागू करने के निर्देश दिये, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।बैठक में विशेष रूप से अंधे मोड़ों पर हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वहां कन्वैक्स मिरर लगाने के निर्देश दिये, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले यातायात की स्पष्ट जानकारी मिल सके। इसके साथ ही सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, ताकि सड़कों की चौड़ाई एवं दृश्यता बनी रहे।
इसके अतिरिक्त गेमन ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े ईंटों से लदे भारी वाहनों के कारण यातायात में उत्पन्न हो रही बाधा और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ऐसे ट्रकों को तत्काल हटाने तथा भविष्य में वहां अनधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि लावारिश पशु भी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पशु न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।

error: