मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 8 जनवरी। विभिन्न ज़िलों से नव-नियुक्त ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा पार्टी के सिद्धांतों और मूल्यों को आगे बढ़ाने में नव-नियुक्त ज़िला अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन को विश्वास है कि सभी अध्यक्ष नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी ज़िम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

error: