डॉ. शांडिल 11 जनवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 09 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 11 जनवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 11 जनवरी, 2026 को दोपहर 12.30 बजे ममलीग में हरिजन बस्ती भोला से भीमाकाली मंदिर दोची तक एम्बुलेंस मार्ग का लोकार्पण करेंगे।



