​ द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन ने धूमधाम से मनाया अपना पहला स्थापना दिवस

​ द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन ने धूमधाम से मनाया अपना पहला स्थापना दिवस

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 13 जनवरी। द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन ने अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन शिवालिक रिजॉर्ट धर्मपुर में किया गया। कार्यक्रम में कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर अहोंने ने कहा कि डिजिटल मीडिया समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

डिजिटल मीडिया के माध्यम से सभी को वर्तमान में सूचनाओं चंद मिनट में ही मिल जाती हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया क्लब सोलन के स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया क्लब शानदार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह से निरंतर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि डिजिटल मीडिया में आए दिन बदलाव हो रहे हैं और ऐसे में सभी को आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट रहना जरूरी है उन्होंने कहा कि सभी डिजिटल मीडिया के साथियों को अपने सुबह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से करनी चाहिए ताकि लोगों की सुबह एक अच्छी न्यूज़ के साथ हो।

इस दौरान डिजिटल मीडिया क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि आने वाला समय डिजिटल मीडिया का है वर्तमान में डिजिटल मीडिया निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य रहे लोगों के लिए सरकार पॉलिसी लेकर आए ताकि सरकारी स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को मान्यता मिल सके।

इस अवसर पर डिजिटल मीडिया क्लब के महासचिव तिलक राज ने कहा कि डिजिटल मीडिया क्लब की स्थापना डिजिटल मीडिया में कार्य कर रहे हैं सभी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से हुई है और भविष्य में भी डिजिटल मीडिया क्लब अपने इस अभियान को जारी रखेगा।

इस दौरान क्लब के संयुक्त सचिव अमर सिंह ने मंच संचालन की भूमिका अदा की। स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष रोहित गोयल, नरेंद्र वर्मा ,कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, सदस्य खुशबू कौंडल, कमलजीत ,जितेंद्र ,विकास, संजय वर्मा, हिमानी ठाकुर, काजल ठाकुर, राकेश दत्ता, अजय कुमार सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

error: