कोट-कलंझड़ी के कई गांवों में 15 को बंद रहेगी बिजली

कोट-कलंझड़ी के कई गांवों में 15 को बंद रहेगी बिजली

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )14 जनवरी। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के कोट अनुभाग में नेशनल हाईवे के किनारे खंभों को बदलने के कार्य के चलते 15 जनवरी को गांव दरोगण, ठाणा, कोट, मोहीं, ढनवान, कुनाणा, कलंझड़ी, सराहकड़, करयाली, भरेटा, भरनांग, बलौंगणी, पन्याला, ख्याह, लोहारी, दंगोटा, भड्डू, रोपा, मनियाणा, कोठी, बणी, गरने दा गलू और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

error: