कण्डाघाट पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों से 11 ग्राम चि’ट्टा किया बरामद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कण्डाघाट पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों से 11 ग्राम चिट्टा किया बरामद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 14 जनवरी। एस पी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि रात्रि को जब पुलिस थाना कंडाघाट की टीम थाना क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। तो इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी की गई । नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो मारुति कार, जो शिमला की ओर जा रही थी, को जांच हेतु रोका गया।

जाँच के दौरान कार में सवार 03 युवकों रजत शरकोट (31 वर्ष) पुत्र स्व० श्री हंस राज निवासी गाँव गाहन डाकखाना खुनी तहसील नानखड़ी जिला शिमला, अविनाश सूद (35 वर्ष) पुत्र श्री सुदर्शन सूद निवासी गाँव व डाकखाना नारकंडा तहसील कुमारसेन जिला शिमला तथा निखिल (29 वर्ष) पुत्र स्व० श्री सत्यानन्द निवासी गाँव भराड़ा डाकखाना व तहसील ठियोग जिला शिमला के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कंडाघाट में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 व 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में प्रयुक्त आल्टो मारुति कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । मामले की प्रारंभिक जाँच के दौरान पाया गया की उक्त तीनो आरोपी काफी समय से चिट्टा तस्करी में शामिल है जो उक्त तीनो से बरामद किये गए चिट्टा/हेरोइन को भी यह सप्लाई करने के लिया ले जा रहे थे I आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है । मामले में आगे की जांच जारी है ।

error: