सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत रिस्पा के ‌गांव सकीबा के ‌ ट्रक पार्किंग मैदान में 24 जनवरी को

सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत रिस्पा के ‌गांव सकीबा के ‌ ट्रक पार्किंग मैदान में 24 जनवरी को

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 19 जनवरी।
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत
रिस्पा के ‌गांव सकीबा के ‌ ट्रक पार्किंग मैदान में 24 जनवरी 2026 में ‌प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी करेंगे।

उन्होंने सभी मू्रंग तहसील में आने वाली ‌ग्राम पंचायतों के लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी जन समस्याओं का घर द्वार पर त्वरित समाधान पाएं और ‌जिला प्रशासन को ‌अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं।

जिलाधीश किन्नौर ने बताया कि सभी सरकारी विभागों द्वारा ‌ इस अवसर पर प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी ‌ताकि स्थानीय लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार की समावेशी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके तथा ‌वंचित वर्गों को ‌ ‌ प्रचार- प्रसार के माध्यम से ‌इन ‌योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सके।

error: