मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 22 जनवरी ।
जिला बाल संरक्षण इकाई किन्नौर द्वारा गत दिवस निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बरी में मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया।

इस जागरूकता शिविर में संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत) मीरा देवी द्वारा स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर, फॉस्टर दतक ग्रहण, दतक ग्रहण, लैंगिक अपराधों से बालकां का संरक्षण अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, मुख्य मन्त्री सुख आश्रय योजना, इन्दिरा गान्धी सुख शिक्षा योजना और एकल नारी आदि के बारें में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में जेन्डर स्पेशलिस्ट मिशन शक्ति माला भगती द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे बाल विवाह, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, विधवा पुर्नविवाह आदि के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया व पैरा लीगल पर्सनल वकील दीपक नेगी द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर व युवाओ में बढते नशे प्रभावो के बारे में जानकारी प्रदान की तथा निता ने चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 के बारें में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई किन्नौर कर्मचारी व ग्रामंवासी उपस्थित रहे।


