डॉ. शांडिल 26 व 27 जनवरी को सोलन ज़िला के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 24 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 व 27 जनवरी, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 26 जनवरी, 2026 को प्रातः 11.00 बजे सोलन में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री 27 जनवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. शांडिल तदोपरांत सांय 03.00 बजे कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।


