डॉ. शांडिल 28 जनवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 27 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 28 जनवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

डॉ. शांडिल 28 जनवरी, 2026 को प्रातः 11.15 बजे ग्राम पंचायत क्वारग में पंचायत घर, गांव दीयूं में सामुदायिक हॉल, ग्रापड़ से क्यारी गांव तक एम्बुलेंस मार्ग तथा गांव क्वारग में सामुदायिक लंगर हॉल का लोकार्पण करेंगे।


