राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी को किया याद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )30 जनवरी ।
जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित रिकांगपिओ के सभागार में आज प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दो मिनट का मौन रखा गया और देश के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।

कार्यकारी सहायक आयुक्त श्री घनश्याम दास शर्मा ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की अहिंसा व सहिष्णुता की सोच को वर्तमान आधुनिक युग में प्रासंगिक बताया और युवा वर्ग को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।


