नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी वार्डों की निर्वाचक नामावली अंतिम रूप से प्रकाशित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कण्डाघाट ) 03 फरवरी। नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड संख्या 01 से 07 तक की निर्वाचक नामावली तैयार कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी नगर पंचायत कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि यह निर्वाचक नामावली हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के अनुसार तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली की एक प्रति अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है।


