किन्नौर जिला की समस्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

किन्नौर जिला की समस्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 05 फरवरी ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने जानकारी कि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला किन्नौर की समस्त 73 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अधिसूचना के अनुसार 01.10.2025 को अहर्ता तिथि मानते हुए दिनांक 06.10.2025 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया गया था, जिस पर आम जनता से दावे एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा उपरांत पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत जिला किन्नौर की सभी ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियाँ प्रारूप-15 पर दिनांक 30.01.2026 को प्रकाशित कर दी गई हैं। मतदाता सूचियों से संबंधित भागों की प्रतियाँ कार्यालय समय के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों तथा जिला परिषद किन्नौर के कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर यह भी सूचित किया जाता है कि यदि जिला किन्नौर का कोई पात्र नागरिक, जिसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाया है, तो वह पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 24 के अंतर्गत अपना नाम सम्मिलित करवाने हेतु आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन पत्र प्रारूप-2 की प्रतिलिपि सहित ₹2/- शुल्क संलग्न कर संबंधित अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) संशोधन नियम, 2025 के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के पश्चात इस प्रकार के किसी भी आवेदन को न तो स्वीकार किया जाएगा और न ही उस पर विचार किया जाएगा।
(नोट: प्रारूप-2 के माध्यम से आवेदन स्वयं संबंधित व्यक्ति अथवा उसके परिवार द्वारा अधिकृत (लिखित) कोई सदस्य प्रस्तुत कर सकता है।

error: