गौरव सिंह SP शिमला तैनात,तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को पुलिस अधीक्षक सोलन नियुक्त किया गया

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों के तबादले

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 6 फरवरी।हिमाचल राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं और कई अधिकारियों को पदोचत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सशरव पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. रमेश चंद्र छाजटा एसपी (लीय रिजर्व) को उप महानिरीक्षक पुलिस, जेल और सुधार सेवाएं नियुक्ति किया है। एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे देवाकर शर्मा को उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला नियुक्त किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह को अब पुलिस अधीक्षक शिमला लगाया गया है। साक्षी वर्मा को पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) अरविंद चौधरी को कमांडेंट, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी के पद पर तैनात किया गया है। यह पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स मंडी जोन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। सचिन हीरेमठ को अब पुलिस अधीक्षक अन्ना नियुक्त किया गया है। तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को पुलिस अधीक्षक सोलन नियुक्त किया गया है।

error: