झूलों के लिए 8 फरवरी को होगी खुली बोली

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 7 फरवरी।
अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्री मेला-2026 के दौरान ऊपरी पड्डल मैदान में झूलों इत्यादि की स्थापना के लिए अब खुली बोली के माध्यम से 08 फरवरी, 2026 को आवंटन किया जाएगा।

सहायक आयुक्त एवं सचिव अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी के.एस. पटियाल ने बताया कि पहले यह निविदा 20-01-2026 समय दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित की गई थी व दिनांक 21-01-2026 को जारी नोटिस द्वारा यह तिथि दिनांक 27-01-2026 समय 01:00 बजे तक बढ़ा दी गई थी। 29-01-2026 को जारी नोटिस द्वारा यह तिथि 05-02-2026 समय 01:00 बजे तक निर्धारित की गई थी तथा उसके उपरान्त यह तिथि दिनांक 07-02-2026 समय 02:00 बजे तक बढ़ा दी गई थी, परन्तु दिनांक 07-02-2026 को भी केवल दो निविदादाता ही निर्धारित शर्तें पूर्ण कर पाए। बोली सफल न हो सकी, जिस कारण अब उक्त कार्य हेतु दिनांक 08-02-2026 को प्रातः 10.00 बजे खुली बोली (ओपन ऑक्शन) द्वारा उक्त कार्य का आंबटन किया जाएगा, जिसमें केवल एमडी की राशि मु. पांच लाख रू. की शर्त ही लागू रहेगी तथा यह राशि एफडीआर/डीडी/चेक द्वारा दी जा सकती है।


