पीएनडीटी अधिनियम 1994 के संदर्भ में बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )11 फरवरी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ राकेश नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में पीएनडीटी अधिनियम 1994 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने बैठक में बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व प्रसव से पूर्व लिंग परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना ताकि जिला में लिंगानुपात में बढ़ोतरी दर्ज हो सके और बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो सके।
डॉ राकेश नेगी ने उपस्थित चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर जिला में निजी क्लिनिकों जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गयी हैं, वहां जा कर औचक निरीक्षण किया करें ।
बैठक में डॉ अकशी नेगी, डॉ नेहा नेगी, डॉ आकांक्षा राणा सहित गैर सरकारी सदस्य मीरा देवी, हीरा भगती व राधा नेगी उपस्थित थे।


