15 मार्च तक बंद रहेगी बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क

15 मार्च तक बंद रहेगी बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )12 फरवरी। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 मार्च तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बाड़ा-समैला-बारह महीने दा परौण सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: