डी डबल्यू पी एस में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव विवाह का भव्य आयोजन

डी डबल्यू पी एस में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव विवाह का भव्य आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 13 फरवरी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में महाशिवरात्रि की पावन पूर्व संध्या पर विशेष प्रातःकालीन सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को महाशिवरात्रि के महत्व एवं भगवान शिव के आदर्शों—त्याग, धैर्य और करुणा—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। सभा का शुभारंभ शिव वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रा द्वारा महाशिवरात्रि के महत्व पर संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें भगवान शिव के संदेशों को रोचक ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव-स्तुति पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच सज्जा (बैकड्रॉप) को विशेष रूप से शिवमय स्वरूप दिया गया, जबकि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रम की यादों को संजोया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी.आर. गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार एवं मुकेश कुमार ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: