युवा नशे से दूर रहे…कर्नल डॉ संजय शांडिल

ओच्छघाट के पण्डाह में आयोजित आठ दिवसीय
क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट के सम्मापन पर संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

महाकाल कोठो की टीम ने जीता फाइनल मैच

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 14 फरवरी। शहीद अजय कुमार व स्वर्गीय संजय कुमार की याद में , ओच्छघाट के पण्डाह में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का सम्मापन शनिवार को हो गया। क्रिकेट मेमोरियल के सम्मापन अवसर पर कांग्रेस नेता व समाजसेवी कर्नल डॉ संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि वशिष्ठ अथिति के रूप में मनोज वर्मा पूर्व जिला परिषद सदस्य सोलन सहित दीपक अत्री ,सौरव पॉल , ओर नरेश कुमार उपस्थित रहे । मुख्यातिथि कर्नल डॉ संजय शांडिल के मैदान में पहुँचने पर आयोजकों सहित क्षेत्र के लोगो द्वारा मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संजय शांडिल ने फाइनल मैच में पहुची दोनों टीमो से परिचय भी किया और दोनों टीमो का मनोबल भी बढ़ाया।

इस क्रिकेट मेमोरियल का फाइनल मैच महाकाल कोठो व केएमसीसी पण्डाह की टीम के बीच खेला गया । पहले बल्ले बाजी करते हुए केएमसीसी पण्डाह की टीम ने 6 ओवरों में मात्र 62 रन ही बना पाई वही इस छोटे से स्कोर को महाकाल कोठो की टीम ने 5 वे ओवर में ही बना डाला और फाइनल मैच अपने नाम किया।


वही विजेता रहने वाली टीम को 51 हजार रुपए सहित ट्राफी व उपविजेता रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये व ट्राफी मुख्यातिथि के हाथों आयोजको द्वारा दिलवाई गई।

साथ ही क्रिकेट आयोजको द्वारा मुख्यातिथि के हाथों इस क्रिकेट मेमोरियल टुर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे शुभम को 2100 वही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे शुभम को 500 व ट्रॉफी वही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे सरफ़राज़ को 500 व ट्रॉफी वही सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे देश राज को 500व ट्रॉफी जबकि सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे संदीप को 500व ट्राफी दे कर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट के मुख्यातिथि कांग्रेस नेता व समाजसेवी कर्नल डॉ संजय शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए व खेल कूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर संजय शांडिल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया । वही इस क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने को लेकर आयोजको के प्रयासों को संजय शांडिल ने सराहा ओर कहा कि
इस प्रकार के आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने क्रिकेट आयोजको को अपनी तरफ से 11 हजार रुपए की धन राशि दी।

वही केएसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामनेट के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले यह क्रिकेट टूर्नामेंट पँचायत व ओपन टूर्नामेंट था। इस मे 40 टीमो ने भाग लिया जिसमे 20 टीमें पँचायत जबकि 20 ही टीमें ओपन से थी। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा पिछले सात सालों से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: