बस में सवार कंडाघाट के दोलग गांव से सम्बंध रखने वाले एक युवक से 10.01 ग्राम चि’ट्टा बराम’द

बस में सवार कंडाघाट के दोलग गांव से सम्बंध रखने वाले एक युवक से 10.01 ग्राम चि’ट्टा बराम’द

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 16 फरवरी। जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम द्वारा सोमवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी, को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई ।

युवक कंडाघाट के दोलग गांव से सम्बंध रखता है।उक्त युवक की उम्र 30 साल है। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है I आरोपी को दिनांक 17-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है। इस कि पुष्टि तिरुमलाराजू एसडी वर्मा एस पी सोलन ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: