सोलन में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सड़क पर डंपिंग साइट बनाने का मामला सामने आया है।

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 26 फरवरी। सोलन बसल रोड पर मलबा फेंके जाने का मुद्दा अब गरमाने लगा है इस मामले को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी तिखी प्रतिक्रिया दी है तो वही लोक निर्माण विभाग भी अब इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में है।

सोलन ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व सचिव मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के कंस्ट्रक्शन साइट से इस मलबे को लाकर चंद पैसे बचाने के उद्देश्य से इस मलबे को सड़क पर बिछा दिया गया। यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है, क्योंकि इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। सुखी मिटटी उड़कर ड्राइविंग में बाधा पहुंचा सकती है। बारिश से पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर आएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में, भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने यातायात को बाधित किया है।
मनीष ठाकुर ने मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति (नुकसान निवारण) अधिनियम, 1984 के तहत, सरकारी या सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए ।यह एक संज्ञेय अपराध है, और पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है। इस मामले में, स्थानीय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इस मलबे को हटवाना चाहिए। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का कार्य न करे।


