सामुदायिक मध्यस्थ के लिए करें आवेदन

सामुदायिक मध्यस्थ के लिए करें आवेदन


 
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 26 फरवरी। न्यायालयों में लम्बित मामलों को मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से निपटाने के लिए एक विशेष अभियान आरम्भ किया गया है। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।


आकांक्षा डोगरा ने कहा मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान के तहत विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेषज्ञ सामुदायिक मध्यस्थों की नियुक्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेषज्ञ सोलन के न्यायालयों में लम्बित विभिन्न मामलों के निपटारे में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सोलन में मध्यस्थता के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया जाएगा। इस पैनल में राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी, बैंकों और बीमा कम्पनियों के सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता तथा अन्य कई परामर्शदाता शामिल किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि कोई सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता या अन्य परामर्शदाता सामुदायिक मध्यस्थ बनना चाहता है तो वह तीन दिनों के भीतर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सोलन कार्यालय व उपमण्डलीय विधिक सेवा समितियों नालागढ़, कण्डाघाट, अर्की, कसौली के कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा, सम्बन्धित क्षेत्र में अनुभव तथा अन्य आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज़ अवश्य संलग्न करें।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: