जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी

जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 3 मार्च।
जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबंधी अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 9 के तहत जारी प्रारूप अधिसूचना संख्या पीसीएन-एमएसडी-844-874 दिनांक 20 फरवरी 2026 पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के उपरांत यह अंतिम प्रकाशन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला मंडी की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं विभाजन के पश्चात जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबंध में यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 10 के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति को परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह अंतिम प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के भीतर उपायुक्त मंडी को प्रस्तुत कर सकता है।

उन्होंने बताया कि संबंधित सूची का अवलोकन जिला प्रशासन मंडी की आधिकारिक वेबसाइट https://hpmandi.nic.in पर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: