महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास का आधार – मनमोहन शर्मा

महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास का आधार – मनमोहन शर्मा

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 7 मार्च। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास का आधार है और ज़िला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ सभी महिलाओं को मिलंे। मनमोहन शर्मा आज यहां अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।


कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा किया गया।
उपायुक्त ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है और महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य समाज को महिलाओं के योगदान एवं अधिकारों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सभी को महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान की दिशा में सतत कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। महिलाएं खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वयन की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की आर्थिकी में उनके योगदान को बढ़ावा देना है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंचाने और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आशा कार्यकर्ता सराहनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के विभिन्न कार्यों की सराहना की।
उपायुक्त ने इस अवसर पर महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता विजय लंबा और शांति जसवाल को सम्मानित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र चुहुवाला, आंगनबाड़ी केन्द्र कालूझिंडा, आंगनबाड़ी केन्द्र चाखड़ बघार, आंगनबाड़ी केन्द्र कोरों व आंगनबाड़ी केन्द्र डोलग की कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर सारगर्भित विचार रखे।
कांग्रेस पार्टी के कर्नल संजय शांडिल ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया।
म्यूजिकल चेयर्स, बैलून पॉप व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में सुबाथू, देवठी व सोलन वृत्त की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आई.सी.डी.एस. डॉ. पदम देव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
सीडीपीओ सोलन कविता गौतम द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
नगर निगम सोलन के पार्षदगण, कर्नल संजय शांडिल की धर्मपत्नी पूनम शांडिल, पूर्व बीडीसी सदस्य मनीष ठाकुर व वेद प्रकाश, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रवक्ता शोभित बहल, शहरी कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष अंकुश सूद, कांग्रेस के दीपक अत्री, कुलदीप वर्मा, कुनाल सूद, सौरभ पाल, ग्राम पंचायत बसाल के पूर्व उप प्रधान अनिल शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: