विश्व महिला दिवस समारोह आयोजित

विश्व महिला दिवस समारोह आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 09 मार्च ।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‌आज यहां बचत भवन रिकांगपिओ में ‌ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपायुक्त किन्नौर की ‌धर्मपत्नी शिवानी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं से आह्वान किया कि वे ‌ चुनौतियों का सामना करने में विचलित न हों तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि ‌ वे सशक्त एवं मजबूत बन सके।

उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया ताकि वे ‌ सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके ‌और शोषित महिलाओं का कल्याण कर सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जयकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

error: