हिमाचली युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

संयुक्त अरब अमीरात में हैवी ड्राइवर की होगी भर्ती, 12 मार्च तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 10 मार्च ।जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिकस विकास निगम (एच.पी.एस.ई.डी.सी.) को भर्ती के लिए अधिकृत किया है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारी वाहन चालक के पद भरे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवदेनकर्ता गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/N9MA5rp7F1PdTC499 पर अपना पंजीकरण कर सकते है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए भारी वाहन चालक लाईसेंस के साथ फ्रेशर व अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते है तथा आवदेक की आयु 24 से 45 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है और बुनियादी अंग्रजी भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 2400 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा तथा रहने की सुविधा कंपनी द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित राशि 35 हजार 400 रुपये जिसमें सेवा शुल्क 30 हजार रुपये, 18 प्रतिशत जीएसटी 5400 रुपये तथा चिकित्सा शुल्क के रुप में 1500 रुपये लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो विदेश यात्रा करने तथा चयन के उपरांत एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों। उन्होंने बताया कि विदेश में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार गुगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसमें जिला बिलासपुर के उम्मीदवार भी लाभ उठा सकते है।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दिन सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: