भोजनगर स्कूल की दो छात्राएं पलक व सुहानी ने नेशनल मिन्स- कम – मेरिट स्कॉलर शिप (एनएमएमएस ) परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया

भोजनगर स्कूल की दो छात्राएं पलक व सुहानी ने नेशनल मिन्स- कम – मेरिट स्कॉलर शिप (एनएमएमएस ) परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 11 मार्च।राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजनगर की दो छात्राएं पलक व सुहानी ने नेशनल मिन्स- कम – मेरिट स्कॉलर शिप (एनएमएमएस ) परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की ओर से संचालित इसयोजना के तहत छात्राओ को कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक प्रति वर्ष 12,000/- रुपये (1000/- रु. प्रति माह) की छात्रवृ‌ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति आर्थिक रूप से उत्कृष्ट्र विद्याधियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और विषय गत योग्यता का कड़ा परीक्षण किया जाता है।

विद्यालय की प्रिंसिपल सोनिया कॉल ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को अपने शुभ आशीर्वाद से प्रोत्साहित किया तथा स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी इन छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: