उपराष्ट्रपति ने राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति ने राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 14 मार्च। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां और घाटियां ऐसे वीर सैनिकों की पीढ़ियों को जन्म देती रही हैं, जिनके साहस, पराक्रम और देशभक्ति ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल ने देश की सशस्त्र सेनाओं को हमेशा वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों का साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र के हृदय में अंकित रहेगा। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को भी देश सेवा और राष्ट्र के सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान उन्होंने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: