डॉ. शांडिल 16 मार्च को सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 14 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 16 मार्च, 2026 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।
कर्नल शांडिल 16 मार्च, 2026 को प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में ज़िला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


