जिला स्तरीय तीन दिवसीय जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रशिक्षण आरंभ

जिला स्तरीय तीन दिवसीय जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रशिक्षण आरंभ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )16 मार्च ।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना हेतु तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा द्वारा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में जनगणना की महत्ता एवं नीति निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में आयोजित की जा रही है, जो अपने आप में एक नवीन और चुनौतीपूर्ण पहल है।

उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक समझें ताकि आगामी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय के श्री उत्कर्ष यादव, सहायक निदेशक, श्री प्रत्युश सिंह तथा श्री मनुज कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक श्रेणी–II द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह श्री रविंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त पूह, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार ‌सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: