जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 20 मार्च।
उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से आज जिला मण्डी की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन/विभाजन के उपरान्त जिला परिषद मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला मण्डी में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन/विभाजन के उपरान्त जिला परिषद मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए 16 मार्च, 2026 को जारी प्रारूप अधिसूचना के संबंध में प्राप्त आक्षेपों और सुझावों पर विचार कर उनका निपटारा करने के उपरान्त जनसाधारण की जानकारी के लिए अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची का अवलोकन मण्डी जिला प्रशासन की बेवसाईट https://hpmandi.nic.in पर किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 10 के अधीन यदि किसी को जिला परिषद मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबध में कोई आक्षेप या सुझाव हों तो वह अंतिम प्रकाशन के जारी होने के दस दिनों के भीतर मण्डलायुक्त मण्डी को प्रस्तुत कर सकता है।


