कंडाघाट के दो युवकों अंकुश निवासी कोहरी व जतिन निवासी दोलग से 8 ग्राम चि’ट्टा बराम’द

कंडाघाट के दो युवकों अंकुश निवासी कोहरी व जतिन निवासी दोलग से 8 ग्राम चि’ट्टा बरामद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 23 मार्च। जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर रबोन बाई पास पर नाकाबंदी करके एक स्विफ्ट डिजायर को रोककर चैक किया गया जिसमे बैठे दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ़ बिन्नी पुत्र रामेश्वर ठाकुर निवासी गाँव कोहरी तहसील व डाकखाना कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 26 वर्ष व जतिन कुमार पुत्र सीता राम निवासी गाँव दोलग डाकखाना व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन हि०प्र० उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी पांचों आरोपियों को आज दिनांक 23-03-2026 को माननीय न्यायालय करके 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि उक्त आरोपीगण पहले भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है जिनमे आरोपी जतिन कुमार के विरुद्ध चोरी के 06 मामले पंजीकृत पाए गए जिसमे पुलिस थाना कंडाघाट में 04, पुलिस थाना धर्मपुर में 01 व पुलिस थाना सदर सोलन में 01 मामला पंजीकृत पाए गए I इसके अतिरिक्त दुसरे आरोपी अंकुश उर्फ़ बिन्नी के विरुद्ध एक चिट्टा/हेरोइन तस्करी का एक मामला पंजीकृत पाया गया । मामले में आगामी जांच जारी है।

error: