आम आदमी पार्टी कंडाघाट की बैठक विश्राम गृह कंडाघाट में आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 मार्च।
आम आदमी पार्टी कंडाघाट की बैठक का आयोजन रविवार को विश्राम गृह कंडाघाट में किया गया। इस दौरान सोलन जिला व सोलन विधान सभा के अध्यक्ष जतिन मुसाफिर व राजीव शर्मा व संगठन मंत्री ललित कोंडल विशेष तौर पर मौजूद रहे , सभी मौजूद साथियों ने अपने अपने विचार रक्खे व संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु सभी गांव में खुद दौरा करके लोगों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया

साथ ही कंडाघाट की कार्यकारणी के गठन के बारे चर्चा के साथ साथ आगामी विधान सभा में उपयुक्त प्रत्याशी उतारने हेतु भी सहमति जताई गई इस उपलक्ष्य पर जतिन मुसाफिर ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है जिसका प्रमाण मिल चुका है और यही पार्टी ही लोगो को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर जनकल्याण के अपने संकल्प पर खरा उतरी है, राजीव शर्मा ने अनुसार प्रदेश व क्षेत्र की निस्वार्थ सेवा भाव रखने वाले सभी साथी आम आदमी पार्टी का सहयोग करे तथा सोलन विधानसभा के लिए एक सशक्त उम्मीदवार को ही अपना समर्थन दे तथा इस पारिवारिक रस्म को निभाना छोड़ जन भावना के अनुरूप ही चुनाव करे, आम आदमी पार्टी सभी ऊर्जावान साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की दशा व दिशा को बदलने के लिए कृतसंकल्प है व प्रदेश की जनता भी अब इस बात को समझ चुकी है अब बीजेपी व कांग्रेस की नूरा कुश्ती नहीं चलेगी ।


