हरियाणा रोडवेज की बस के सीट नंबर 40 पर बैठे रोहडू के 34 वर्षीय युवक से 5.48 ग्राम चि’ट्टा बरामद

हरियाणा रोडवेज की बस के सीट नंबर 40 पर बैठे रोहडू के 34 वर्षीय युवक से 5.48 ग्राम चि’ट्टा बरामद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 मार्च। जिला सोलन की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम शमलेच के समीप एक हरियाणा रोडवेज की बस को चैक करने पर सीट नंबर 40 पर बैठे एक युवक के कब्जा से 5.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपी की पहचान अनिश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी गाँव दलगांव डाकखाना कुटाडा, तहसील रोहडू जिला शिमला हि०प्र० उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई I

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 29-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा I गिरफ्तार आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में आगामी जांच जारी है।

error: