सरकार ने लिया बड़ा फैसला , नगर पंचायत कंडाघाट होगी खत्म,

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 31 मार्च। प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कंडाघाट नगर पंचायत को डी-नोटिफाई करने का फैसला लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 मार्च 2026 को हुई बैठक में लिया गया।

शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मिली कई मांगों के बाद यह कदम उठाया गया है। निर्णय के तहत कंडाघाट को पुनः ग्रामीण क्षेत्र का दर्जा दिया जाएगा और इसे पहले की तरह ग्राम पंचायतों में विभाजित किया जाएगा।

शिमला से जारी इस आदेश में शहरी विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में तुरंत प्रभाव से आवश्यक अधिसूचना जारी करें।
पत्र में विशेष सचिव (शहरी विकास) सौरभ जस्सल के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में जिला उपायुक्त सोलन को भी सूचना भेजी गई है।


