भारतीय जनता पार्टी कंडाघाट मंडल द्वारा विशेष बैठक का आयोजन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 2 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी कंडाघाट मंडल द्वारा कंडाघाट में एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई व भाजपा के 2022 के सोलन विधानसभा के प्रत्याशी राजेश कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस बैठक में पार्टी के पूर्व में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई व साथ ही हिमाचल सहित राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे विशेष गहन पुनर्निर्क्षण के लिए योजना बनाई गई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रम पार्टी स्थापना दिवस व डा भीमराव अंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर हर्षोलास से मनाने के लिए भी योजना बनाई गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रविंद्र परिहार , अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम भारती , अशोक ठाकुर , विनीत , देवीराम , मनोज , हरजिंदर सहित 50 एस अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


