डॉ. शांडिल 07 अप्रैल को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 6 अप्रैल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 07 अप्रैल, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ग्राम पंचायत नौणी मझगांव तथा ग्राम पंचायत शमरोड़ में जन समस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में भी जन समस्याएं सुनेंगे।


