नूरपुर में रोजगार का मौका, 250 पदों के लिए 10 अप्रैल को साक्षात्कार

नूरपुर में रोजगार का मौका, 250 पदों के लिए 10 अप्रैल को साक्षात्कार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (नूरपुर ) 7 अप्रैल। बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। उप रोजगार कार्यालय नूरपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हैवल्स इंडिया लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर,मशीनिस्टस, इलेक्ट्रिशियन,इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल) और डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
प्रभारी उप रोजगार कार्यालय नूरपुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर निर्धारित तिथि व स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

error: