विकास खण्ड सोलन में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

विकास खण्ड सोलन में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 8 अप्रैल। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की विकास खण्ड सोलन की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण की सूचना अधिसूचित की है।
अधिसचूना के अनुसार ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत डांगरी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत ओच्छघाट में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सन्होल में महिला, ग्राम पंचायत शड़ियाणा में महिला, ग्राम पंचायत भारती में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत जाडली में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी में अनुसूचित जाति महिला तथा ग्राम पंचायत हरिपुर में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत शमरोड़ में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सलोगड़ा में अनारक्षित, ग्राम पंचायत पड़ग में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत कोठों में अनारक्षित, ग्राम पंचायत शामती में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत आंजी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सपरुन में महिला, ग्राम पंचायत भोजनगर में अनुसूचित जाति तथा ग्राम पंचायत काबा कलां में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत नेरी कलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बसाल में महिला, ग्राम पंचायत धरोट में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत मशीवर में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत जौणाजी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत जाबल झमरोट में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत चेवा में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत बड़ोग में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
ग्राम पंचायत चामत भडे़च में प्रधान पद अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत देवठी में महिला, ग्राम पंचायत रणो में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत अन्हेच में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बोहली अनारक्षित, ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में महिला, ग्राम पंचायत सेरी में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत मनसार में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत धार बखूना में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

error: